कुर्बानी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से करें : एफके
बंगाल मिरर, आसनसोल : ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन श्री फिरोज खान (FK) ने पश्चिम बंगाल के तमाम मुस्लिम लोगों से अपील की है कि वे कुर्बानी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से करें*।उन्होंने कहा कि सभी लोग दूसरे धर्मों की भावनाओं और संवेदनाओं का पूरा सम्मान करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी भी समुदाय को तकलीफ या असुविधा हो।श्री फिरोज खान (FK) ने विशेष रूप से अपील की है कि बकरीद की नमाज़ सड़कों, रास्तों या ऐसे किसी सार्वजनिक स्थान पर न पढ़ी जाए जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो या किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न हो।













उन्होंने कहा कि हमारी नमाज़ या कुर्बानी की वजह से किसी भी धर्म या समुदाय के व्यक्ति को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, शांति, सौहार्द और राज्य की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।


