भाजपा विधायक और टीएमसी नेताओं ने साझा किया मंच, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिखी अनोखी तस्वीर
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल की राजनीति में जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी सियासी जंग देखने को मिलती है, वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसनसोल नगर निगम में एक अलग ही तस्वीर नजर आई। निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि एक ही मंच पर दिखाई दिए।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमहापौर वसीम उल हक, निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।













सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लोगों के बीच पौधों का वितरण किया।
राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पर्यावरण बचाने के लिए एकजुट हुए नेताओं की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।


