ASANSOL

Asansol : पंचमाथा पुल में जलजमाव की समस्या दूर करने को विभिन्न विभागों ने किया संयुक्त निरीक्षण

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की पहल पर मंगलवार को आसनसोल के पंचमाथा पुल क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एडीडीए, जिला प्रशासन, आसनसोल नगर निगम, पुलिस प्रशासन समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।पंचमाथा पुल क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक उपायों पर चर्चा की।इस संबंध में आसनसोल नगर निगम के मुख्य अभियंता भास्कर बनर्जी ने बताया कि मानसून से पहले पंचमाथा पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा बरसात के दौरान पानी जमा होने की समस्या को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आगामी बरसात से पहले आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पंचमाथा पुल क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके और लोगों को राहत मिले।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था, नालों की स्थिति तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का भी अवलोकन किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *