ASANSOL

Asansol TMC पार्षद का इस्तीफा, कई लाइन में !

आसनसोल नगर निगम में शुरू हुआ “विकेटों का पतन”! चैताली तिवारी की एंट्री के बाद बढ़ी सियासी हलचल

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम की राजनीति में इन दिनों लगातार नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नगर निगम में विपक्ष की नेता चैताली तिवारी की सक्रियता बढ़ने के बाद अब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी हलचल तेज होने लगी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निगम में अब “विकेटों का पतन” शुरू हो गया है।हाल ही में वार्ड नंबर 87 के तृणमूल पार्षद तरुण चक्रवर्ती की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया था। इस घटना के बाद अब एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वॉर्ड 58 क्षेत्र के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों का कहना है कि निगम की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों और बढ़ते दबाव के बीच कुछ अन्य पार्षद भी अपने भविष्य को लेकर मंथन कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में और कुछ तृणमूल पार्षद इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

विपक्ष का दावा है कि जनता के मुद्दों पर लगातार उठ रही आवाज और नगर निगम में बढ़ती जवाबदेही के कारण सत्तापक्ष के कई जनप्रतिनिधि असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस्तीफों का सिलसिला आगे भी जारी रहा, तो आसनसोल नगर निगम की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में अगला “विकेट” किसका गिरता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *