ASANSOL

टीएमसी के ‘नेता को बीजेपी नेता अभिजीत राय ने हरा गुलाल लगाकर खदेड़ा

बंगाल मिरर,‌ रिक्की बाल्मीकि,आसनसोल/सालानपुर: “सिर्फ भगवा अबीर लगा लेने से ही कोई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता या नेता नहीं बन जाता। आदर्श, त्याग और आम जनता के विश्वास के बिना सिर्फ रंग बदलने की ‘सेटिंग’ अब हर जगह नहीं चलने वाली है।” यह कड़ा और स्पष्ट संदेश देकर भाजपा नेतृत्व ने चुनाव के बाद रातों-रात पाला बदलने वाले अवसरवादी और दल-बदलू नेताओं को आईना दिखा दिया है।टीएमसी नेता विजय सिंह को हरा गुलाल लगाकर निकालादरअसल, देनदुआ-कल्याणेश्वरी क्षेत्र के दबंग तृणमूल कांग्रेस नेता विजय सिंह, जो माईथन लेफ्ट बैंक इलाके में टीएमसी का एक सक्रिय चेहरा माने जाते हैं, वे राजनीतिक समीकरण बदलते ही खुद को बचाने के लिए बुधवार भाजपा नेता अभिजीत राय से मिलने पहुंचे थे।

विजय सिंह को उम्मीद थी कि वे भगवा चोला ओढ़कर अपने पुराने कारनामों पर पर्दा डाल लेंगे। लेकिन वहाँ उनके साथ एक अभूतपूर्व घटना घट गई। भाजपा नेता अभिजीत राय ने उस टीएमसी नेता को सरेआम हरा गुलाल (अबीर) लगाया और वहाँ से साफ तौर पर खदेड़ दिया।चुनावी नतीजों के बाद मची थी भगवा पहनने की होड़ भाजपा नेता अभिजीत राय ने बताया कि बीते 4 तारीख की दोपहर जैसे ही चुनावी परिणाम स्पष्ट होने लगे, टीएमसी के कई लोग अचानक भगवा रंग में रंगकर और भगवा उत्तरीय (गमछा) पहनकर रातों-रात खुद को भाजपाई साबित करने की मरिचिका में जुट गए।अभिजीत राय ने दो टूक शब्दों में कहा “ये लोग असल में तृणमूल कांग्रेस के ‘तोलाबाज’ (जबरन वसूली करने वाले) हैं। सरकार और राजनीतिक परिस्थिति बदलते देख ये आज अपनी पीठ बचाने और खुद को सुरक्षित करने के लिए हमारे पास आए थे।

इसलिए हमने इन्हें वापस उन्हीं के दल के प्रतीक ‘हरे अबीर’ से रंगकर यहाँ से चलता कर दिया।”पर्यटकों से दादागिरी और अवैध वसूली का है आरोपभाजपा नेता ने विजय सिंह के काले चिट्ठे को उजागर करते हुए आगे कहा कि माईथन लेफ्ट बैंक के पिकनिक स्पॉट पर आने वाले पर्यटकों के साथ दादागिरी करने और उनसे डरा-धमकाकर जबरन अवैध वसूली करने के कई गंभीर आरोप विजय सिंह के लगा हैं। उन्होंने साफ किया कि इस तरह के तोलाबाजों के लिए भारतीय जनता पार्टी में कोई जगह नहीं है। केवल सत्ता के लालच में रंग बदलने वाले अपराधियों को शामिल कर भाजपा खुद को कलंकित नहीं करेगी।मूल भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौलटीएमसी के इस दबंग नेता को जिस तरह भाजपा नेता ने करारा जवाब देकर वापस लौटाया है और कड़ा संदेश दिया है, उससे देन्दुआ क्षेत्र के पुराने, निष्ठावान और जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *