Asansol उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर शरबत व प्रसाद वितरण
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल उत्तर के विधायक Krishnendu Mukherjee के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शरबत और बताशा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आसनसोल बस स्टैंड, स्टेशन रोड स्थित टोटो एवं टेम्पो स्टैंड, एएमसी मोड़, बस्तिन बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, कल्ला मोड़, सुगम पार्क मोड़, मोहिशिला सहित कई स्थानों पर लोगों के बीच शरबत और प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के मंडल प्रभारी प्रदीप सिंह, वार्ड 47 के अजय यादव, समाजसेवी दीपक गुप्ता, अजय सिंह, गुड्डू शर्मा, अतिश प्रसाद, लल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में टोटो एवं टेम्पो चालक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।













वहीं बस्तिन बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। यहां समाजसेवी विनोद गुप्ता अजय यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



