धर्मतला हिंसा मामले में पहली गिरफ्तारी, अंडाल से मोहम्मद अफरोज गिरफ्तार; ‘गुंडा दमन कानून’ के तहत कार्रवाई
बंगाल मिरर, कोलकाता। धर्मतला में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए मोहम्मद अफरोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने मोहम्मद अफरोज के खिलाफ हाल ही में लागू ‘गुंडा दमन कानून’ के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि धर्मतला हिंसा के मामले में इस कानून के तहत यह पहली गिरफ्तारी है।














इसके अलावा, मामले में 9 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। कोलकाता पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धर्मतला में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल पाए जाने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक होने पर गुंडा दमन कानून की धाराएं भी लागू की जाएंगी।
गौरतलब है कि धर्मतला में हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की घटनाओं के बाद पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
हिंसा में 70 चिन्हित तीन पीढियां याद रखेंगी : मुख्यमंत्री

