ASANSOLDURGAPUR

Durgapur में सनसनी: शादी से एक दिन पहले युवती और उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: शादी से महज एक दिन पहले दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के जामगढ़ा इलाके में एक युवती और उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार सुबह सामने आई। मृतकों की पहचान ब्यूटी बागदी (19) और सुकुमार बागदी (23) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सुकुमार बागदी अंडाल के दक्षिणखंड क्षेत्र का निवासी था, जबकि ब्यूटी बागदी जामगढ़ा की रहने वाली थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। हालांकि सुकुमार पहले से विवाहित था, जिसके कारण ब्यूटी के परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी थी। रविवार को उसकी शादी होने वाली थी।शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए देखे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया।परिजनों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण उनका संबंध विवाह तक नहीं पहुंच सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण थे।फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *