ASANSOL

विश्व रक्तदाता दिवस पर INTUC का रक्तदान महायज्ञ, श्रमिकों ने दिया मानवता का संदेश

बंगाल मिरर, बर्नपुर, 14 जून 2026।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर Asansol Iron & Steel Workers’ Union (INTUC) द्वारा यूनियन कार्यालय, बर्नपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SAIL-ISP के कर्मचारी, ठेका श्रमिक, यूनियन पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।शिविर का आयोजन Burnpur Hospital के सहयोग से किया गया, जहां संग्रहित रक्त इकाइयों को अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके।रक्तदान कार्यक्रम से पूर्व RINL, विशाखापट्टनम में हाल ही में हुई दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।कार्यक्रम में ACMO श्री यू. के. दास, ED (HR) श्री यू. पी. सिंह, CGM (Power) श्री पी. शर्मा एवं CGM (Coke Ovens) श्री सुमित मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की और कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।यूनियन के अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह एवं महासचिव श्री बिपलब माझी ने कहा कि श्रमिक समाज केवल उद्योग निर्माण ही नहीं करता, बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर श्री अजय राय, श्री विजय सिंह, श्री अशोक श्रीवास्तव, गौर चंद्र माझी, जनाब अनवर, श्री आलोक महापात्र, श्री दीपक कुमार, श्री अनिल साव, श्री विष्णु देव सिंह, श्री धर्मेंद्र यादव, श्री परितोष चौधरी इत्यादि यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रक्तदान करने वालों में यूनियन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य स्वयं आगे आए और रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान “रक्तदान—महादान” का संदेश देते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।यूनियन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, Burnpur Hospital की चिकित्सक टीम, अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *