ASANSOL

Asansol Hutton Road में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

बंगाल मिरर, आसनसोल: कई सप्ताह से चल रही चर्चाओं और बार-बार की गई माइकिंग के बाद सोमवार को आसनसोल नगर निगम ने जीटी रोड के हटन रोड मोड़ से इस्माइल मोड़ तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को हटाया गया।अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारी, इंजीनियर, कानूनी सलाहकार, पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन की पूर्व चेतावनी के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें और सामान हटा लिए थे, जबकि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के ढांचों को तोड़ दिया गया।

लंबे समय से इस इलाके में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।इस बीच समाजसेवी एवं शिक्षक विश्वनाथ मित्र ने प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाना जरूरी है, लेकिन जिन लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति दिखाने की अपील की।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *