ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Jamuria में वादों पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेयर परिषद सदस्य के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

बंगाल मिरर, जामुड़िया/आसनसोल: चुनाव से पहले किए गए विकास कार्यों के वादे पूरे नहीं होने से नाराज स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार सुबह आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद एवं मेयर परिषद सदस्य सुब्रत उर्फ राणा अधिकारी के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी महिलाओं की ओर से आशुति किस्कू ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान इलाके में सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और पेयजल की बेहतर सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिला।

मजबूर होकर उन्हें मेयर परिषद सदस्य के घर के सामने प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क, नाली और पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।इस मामले में मेयर परिषद सदस्य सुब्रत (राणा) अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। हालांकि उनकी पत्नी शिल्पी अधिकारी ने बताया कि कुछ महिलाएं उनके घर आई थीं और पार्षद से बात करना चाहती थीं। उस समय पार्षद घर पर मौजूद नहीं थे और बाहर थे। बाद में महिलाओं की उनसे फोन पर बातचीत हुई।

प्रदर्शन को लेकर कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क, जल निकासी और पेयजल की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *