Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

Minister Agnimitra Paul : Burnpur में बनेगा पुल, ‌Kulti, ‌Jamuria, Raniganj को अलग म्युनिसिपालिटी बनाने के सुझाव पर हो रहा विचार

कुल्टी में ईसीएल की सीएसआर योजना से बनी सड़क का उद्घाटन, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

बंगाल‌ मिरर, कुल्टी : आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में नरसमुदा कोलियरी से इस्को रोड तक ईसीएल की सीएसआर योजना के तहत निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन राज्य के नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया। इस अवसर पर ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।मंत्री ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी और इसके बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ कोयला परिवहन को भी काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पहले दुकानदारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा, उसके बाद ही कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी फुटपाथ पर चलने के अधिकार को नागरिकों का मौलिक अधिकार माना है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक विधानसभा में लाया जाएगा। साथ ही कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में शुरू होने वाली नई जनसुनवाई व्यवस्था को आगे चलकर पूरे राज्य में लागू करने की योजना है।बर्नपुर में दामोदर नदी पर प्रस्तावित पुल के संबंध में मंत्री ने कहा कि हर परियोजना का उल्लेख बजट में नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उस पर काम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है।

वहीं आसनसोल नगर निगम से रानीगंज, कुल्टी और जामुड़िया को अलग कर स्वतंत्र नगरपालिकाएं बनाने के प्रस्ताव पर भी राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *