CM Suvendu Adhikari का अंडाल एयरपोर्ट पर स्वागत
बंगाल मिरर, अंडाल: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को विशेष विमान से अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, विधायक चंद्रशेखर बनर्जी समेत भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।एयरपोर्ट पर शुभेंदु अधिकारी ने स्थानीय नेताओं के साथ कुछ देर बातचीत की और विभिन्न संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बांकुड़ा के लिए रवाना हो गए।














जानकारी के अनुसार, सीएम शुभेंदु अधिकारी बांकुड़ा में आयोजित हूल दिवस समारोह में शामिल हुए। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, जबकि एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।


