ASANSOL

आसनसोल के स्कूलों में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के विभिन्न स्कूलों में सोमवार सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आसनसोल स्थित उमारानी गड़ाई महिला कल्याण स्कूल की ओर से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया।स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं की भागीदारी वाली यह पदयात्रा जीटी रोड स्थित रायमनी लेन के स्कूल परिसर से शुरू हुई। पदयात्रा आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई।

इसके बाद स्कूल में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की टीआईसी (टीचर-इन-चार्ज) पापिया घोष सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।वहीं दूसरी ओर, आसनसोल के एसबी गड़ाई रोड स्थित चेलीडांगा हाई स्कूल सहित आसनसोल शहर और औद्योगिक क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *