Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल के सामाजिक संगठन “योर ऑर्गेनाइजेशन” की पहल सालानपुर में बारिश से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए छाता और रेनकोट वितरण

*बंगाल मिरर, सालानपुर, राजा बंदोपाध्यायः*मानसून की बारिश से आदिवासी बच्चों को बचाने के लिए आसनसोल के गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन “योर ऑर्गेनाइजेशन” ने एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार शाम संगठन की ओर से सालानपुर ब्लॉक के मल्लाडी आदिवासी पाड़ा स्थित “दीप राजा ऑर्गेनाइजेशन” की पाठशाला में 60 आदिवासी छात्र-छात्राओं के बीच रेनकोट और छाते वितरित किए गए।इस अवसर पर संगठन की ओर से शिक्षक एवं समाजसेवी विश्वनाथ मित्र ने कहा कि “थोड़ा सहयोग, बहुत सुकून” के संदेश को सामने रखकर ही इस “वर्षा सुरक्षा सामग्री वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि एथोड़ा निवासी विद्वान श्रीकांत मुखोपाध्याय से उन्हें जानकारी मिली थी कि इस स्कूल के बच्चे प्रतिदिन घर से स्कूल आने-जाने के दौरान बारिश में भीग जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए संगठन ने यह पहल की।संगठन के सदस्य देवजीत राय ने कहा कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि सहानुभूति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। हमारा छोटा-सा प्रयास बच्चों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान लाएगा और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देगा।योधन पत्रिका के संपादक बसुदेव मंडल ने कहा कि दीप राजा ऑर्गेनाइजेशन लंबे समय से आदिवासी छात्र-छात्राओं की शिक्षा और पढ़ाई के लिए प्रयासरत है।

उनके साथ खड़े होकर योर ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है।इस अवसर पर छाते और रेनकोट के साथ-साथ प्रत्येक बच्चे के लिए नाश्ते (टिफिन) की भी व्यवस्था की गई थी।रंग-बिरंगे छाते और रेनकोट पाकर आरती हांसदा, पुष्पा टुडू और सुस्मिता सोरेन सहित अन्य बच्चे बेहद खुश नजर आए। बच्चों ने कहा कि अब इस बरसात में उन्हें भीगते हुए पाठशाला नहीं आना पड़ेगा।कार्यक्रम में पाठशाला के संचालक निरापद पाल और श्रीकांत मुखोपाध्याय के अलावा अशोक मुखोपाध्याय, सुजय बरन सेठ, सौमिता चट्टराज, मिराती किस्कू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *