बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
**बंगाल मिरर,बर्णपुर** : बर्णपुर गुरुद्वारा रोड स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई।रथयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला के एग्जीक्यूटिव सदस्य अनमोल सिंह की पहल पर एक सामाजिक सेवा शिविर लगाया गया है। इस अवसर पर सरवन दास बृजेश वर्मा आदि उपस्थित थे














शिविर में श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद और पेयजल की बोतलों और खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस सेवा शिविर का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की समाजसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ जनसेवा का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया।मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रथयात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए।


