ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में होटल में भीषण आग, सब कुछ जलकर राख

**बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंद्योपाध्यायः** दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित लॉ कॉलेज मोड़ इलाके के एक भोजनालय (होटल) में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे होटल में फैल गई और होटल पूरी तरह जलकर राख हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, होटल मालिक सुबह कड़ाही में तेल डालकर खाना बनाने का काम कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण होटल के अंदर रखा फर्नीचर, रसोई के उपकरण तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी और फरीदपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोकना संभव हो सका।प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच दमकल विभाग और पुलिस द्वारा की जा रही है।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *