ASANSOL

Asansol नगरनिगम में 2022 से लूटराज, बिल्डिंग प्लान विकास कार्य की शहरी विकास मंत्री करायें जांच : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे नरेंद्र चक्रवर्ती आसनसोल के पूर्व मेयर विधान उपाध्याय पूर्व डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एवं वसीम उल हक आदि के रितव्रत के नेतृत्व वाले टीएमसी में शामिल होने के बाद  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता वी शिवदासान दासू ने आसनसोल नगर निगम (एएमसी) के पूर्व बोर्ड और पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है


दासू ने कहा कि उन्होंने पहले भी पार्टी के कुछ नेताओं को “चोर” और “लुटेरा” बताया था तथा उस समय भी उन्होंने इन मुद्दों का विरोध किया था। उनका दावा है कि उन्होंने पहले ही पार्टी नेतृत्व को कथित अनियमितताओं के बारे में आगाह किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 से आसनसोल नगर निगम जिस तरह संचालित हुआ, उससे जनता में भारी असंतोष पैदा हुआ। उनके अनुसार निगम में विकास कार्यों के नाम पर कथित रूप से भ्रष्टाचार हुआ और इसी कारण नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।

दासू ने कहा कि नगर निगम के तत्कालीन मेयर, डिप्टी मेयर तथा अन्य जिम्मेदार पदों पर रहे लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन योजना की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं हुईं।
उन्होंने राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल से मुलाकात कर पिछले पांच वर्षों के दौरान आसनसोल नगर निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार की व्यापक जांच कराने की मांग करने की बात भी कही।

दासू ने यह भी कहा कि यदि समय रहते पार्टी नेतृत्व ने इन आरोपों पर ध्यान दिया होता और कथित रूप से भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो पार्टी को इतना राजनीतिक नुकसान नहीं उठाना पड़ता।
हालांकि, दासू द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर संबंधित नेताओं या तृणमूल कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *