Tuesday, October 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, October 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

पूछताछ में मिली अहम जानकारी मुर्शिदाबाद में कुल्टी पुलिस की कार्रवाई, दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, कुल्टी एवं आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* *आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर इलाके में 24 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए 10 वर्ष की सजा प्राप्त मादक तस्कर पप्पू अंसारी से पूछताछ के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। उसकी निशानदेही पर मुर्शिदाबाद के लालगोला में विशेष अभियान चलाकर हेरोइन तस्करी गिरोह से जुड़े दो मादक पदार्थ विक्रेताओं को रविवार को कुल्टी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत 17 जुलाई को नियामतपुर क्षेत्र से पप्पू अंसारी और उसकी पत्नी को 24 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

बाद में आसनसोल जिला अदालत के आदेश पर पप्पू को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आईं।इन्हीं जानकारियों के आधार पर 22 जुलाई को कुल्टी थाना पुलिस ने मुर्शिदाबाद के लालगोला में छापेमारी की। इस अभियान में मंजूर अली और सद्दाम हुसैन नामक दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ अदालत ने उन्हें भी पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, हेरोइन कहाँ से लाई जाती थी और पश्चिम बर्धमान सहित विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति किस प्रकार की जाती थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतर-जिला या अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह सक्रिय है या नहीं।पुलिस का दावा है कि पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जांच के हित में लगातार छापेमारी और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *