Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol निगम आयुक्त एक्शन मोड में, बैठक के बाद पहुंचे पार्किंग

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग सिस्टम को सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त दिलीप मिश्रा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए।
सुबह नगर निगम आयुक्त ने शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी से अपील की कि वे नगर निगम के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। बैठक में नरेश अग्रवाल जगदीश बागड़ी राजू अग्रवाल सुनीत दास अमर प्रसाद आदि उपस्थितथे। उन लोगों ने नगर आयुक्त को कुछ सुझाव भी दिए।



बैठक के बाद आयुक्त दिलीप मिश्रा ने स्वयं रामबंधु तालाब क्षेत्र का दौरा किया और वहां बनाए गए पार्किंग जोन का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था की खामियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात बाधित न हो।

नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण स्थापित करना, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना और नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में आसनसोल शहर की सफाई व्यवस्था और पार्किंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी एवं सख्त बनाने के लिए कई नए कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *