कुल्टी के इस्को बाइपास पर अवैध लोहे से लदा टोटो जब्त, दो गिरफ्ता
र *बंगाल मिरर, कुल्टी एवं आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने इस्को बाइपास क्षेत्र से अवैध लोहे से लदा एक टोटो जब्त किया है। रविवार रात हुई इस कार्रवाई में टोटो चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकी हेला और बुधन बाउरी हैं। दोनों कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके के निवासी हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद लोहे से संबंधित कोई वैध या पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया।














सोमवार को दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।जांच के हित में पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की 7 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की है। पुलिस हिरासत में पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह अवैध लोहा कहां से लाया जा रहा था, इसे कहां ले जाया जा रहा था तथा इस पूरे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

