ASANSOL

आसनसोल में नए रूप में सजी “विद्यासागर आर्ट गैलरी” का उद्घाटन, मंत्री और विधायक रहे मौजूद

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के जीटी रोड स्थित बीएनआर मोड़ के पास स्टेट बैंक के सामने स्थित “विद्यासागर आर्ट गैलरी” को नए रूप में सजाया गया है।रविवार शाम नए रूप में सजाई गई इस आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फीता काटकर राज्य की नगर एवं शहरी विकास विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पाल और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासक सह नगर आयुक्त दिलीप मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।फीता काटने के बाद मंत्री ने आर्ट गैलरी में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की अर्धप्रतिमा का अनावरण किया।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले उन्हें पता चला था कि विद्यासागर आर्ट गैलरी की स्थिति ठीक नहीं है।

इसके बाद उन्होंने तुरंत आसनसोल नगर निगम के आयुक्त दिलीप मिश्रा को पूरे मामले को देखने के लिए कहा। उन्होंने तुरंत आर्ट गैलरी के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया। महज कुछ दिनों में ही इसके जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया गया। एक आर्ट गैलरी में जो सुविधाएं होनी चाहिए, वे सभी यहां मौजूद हैं। उम्मीद है कि आसनसोल शहर के साथ-साथ पूरे औद्योगिक क्षेत्र के कलाकार यहां आकर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभाग हर स्तर के लोगों के लिए काम कर रहे हैं, यह उसी का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *