ASANSOL

रामपुर चेकपोस्ट रिश्वत कांड दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद दोनों एमवीआई को आसनसोल अदालत में पेश किया गया

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* दो दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नाजिमुल हक और अनुपम बंदोपाध्याय को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।गौरतलब है कि आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी मोड़ स्थित रामपुर चेकपोस्ट पर “डंडा टैक्स” के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने के आरोप में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अरिंदम बंदोपाध्याय और नाजिमुल हक को गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों आरोपियों को वर्चुअल माध्यम से आसनसोल अदालत में पेश किया गया था।

पुलिस की अर्जी पर अदालत ने उनकी जमानत खारिज करते हुए दो दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी।इन दोनों मोटर व्हीकल इंस्पेक्टरों को राज्य के परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले गुरुवार को निलंबित कर दिया था।इस पूरे मामले को लेकर अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा संदेश भी दिया था।उल्लेखनीय है कि एक ट्रक चालक और उसके मालिक ने आरोप लगाया था कि सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद इन दोनों अधिकारियों ने ट्रक को अवैध रूप से रोककर उनसे ₹22,000 की रिश्वत वसूली थी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *