दुर्गापुर में रथ मेले से टोटो चोरी का आरोप बाद में बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* दुर्गापुर के चित्रालय रथ मेले से एक टोटो चोरी होने के आरोप को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना मंगलवार रात की है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।बुधवार सुबह टोटो के मालिक अविनाश साहू ने अपना चोरी हुआ टोटो हर्षवर्धन रोड पर चलते हुए देखा और उसकी पहचान कर ली। इसके बाद उन्होंने टोटो को रोक लिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।














सूचना मिलने पर दुर्गापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया तथा चोरी हुआ टोटो भी बरामद कर लिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टोटो चोरी की घटना में किसी और के शामिल होने की संभावना और आरोपी के पास टोटो कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

