ASANSOL

रामपुर चेकपोस्ट पर रिश्वतखोरी और अवैध वसूली का मामला एक होटल मालिक गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, कुल्टी व आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र के रामपुर एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) चेकपोस्ट पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की जांच में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कुल्टी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिजीत घोष है। वह इलाके में ‘मामा’ के नाम से जाना जाता है और एक होटल का मालिक है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात कुल्टी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर होटल से अभिजीत घोष को गिरफ्तार किया।

बुधवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।पुलिस यह जांच कर रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित रामपुर चेकपोस्ट पर ट्रकों से अवैध धन वसूली और रंगदारी के इस गिरोह से होटल मालिक का कोई संबंध था या नहीं। इसी कारण उससे पूछताछ के लिए पुलिस ने अदालत से उसकी पुलिस हिरासत की मांग की है।उल्लेखनीय है कि रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार तथा ट्रकों को अवैध रूप से रोककर पैसे वसूलने के आरोप में पहले ही दो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) को राज्य के परिवहन विभाग ने निलंबित कर दिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं।इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए कुल्टी थाना पुलिस जांच जारी रखे हुए है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *