ASANSOL-BURNPUR

Minister Agnimitra Paul : “लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, अभिषेक का इलाज डायमंड हार्बर में ही हो”, Annapurna ना मिलने पर करें शिकायत

बंगाल मिरर, बर्नपुर/आसनसोल: पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित बर्नपुर के नरसिंगबांध बालाजी धाम में गुरुवार सुबह आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, अभिषेक बनर्जी, अन्नपूर्णा योजना, सेवाश्रय और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “स्ट्रॉन्ग ऑपोजिशन, स्ट्रॉन्ग क्रिटिसिज्म और हेल्दी क्रिटिसिज्म लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं।” लेकिन जिस तरह तृणमूल कांग्रेस बिखर चुकी है, उससे यह संदेह है कि वह प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभा पाएगी या नहीं।

अभिषेक बनर्जी के पूर्व निजी सहायक सुमित राय का उल्लेख करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उनके खिलाफ वित्तीय लेन-देन और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुमित राय को आत्मसमर्पण करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस उन्हें खोज निकालेगी।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के विदेश में इलाज कराने पर भी मंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का दावा करती है, तो फिर इलाज के लिए विदेश जाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ही आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर इलाज संभव है और कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है।

अन्नपूर्णा योजना को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लक्ष्मी भंडार योजना के वास्तविक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ देना था। जांच के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र लोगों के नाम सामने आने के कारण नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो वास्तविक पात्र लाभार्थी अब तक योजना से वंचित हैं, वे लिखित शिकायत दें।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।बीरभूम के पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर से भारी मात्रा में नकदी, सोने की ईंटें और सोने के बिस्कुट बरामद होने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यह धन आम लोगों को लूटकर इकट्ठा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला, बालू, पत्थर समेत विभिन्न अवैध कारोबारों के जरिए यह अकूत संपत्ति अर्जित की गई और पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया।मिड-डे मील में अंडे की जगह शाकाहारी भोजन दिए जाने के विवाद पर मंत्री ने कहा कि शाकाहारी भोजन भी पर्याप्त पौष्टिक हो सकता है। हालांकि जिन छात्र-छात्राओं की इच्छा अंडा खाने की है, उनके लिए अंडे की व्यवस्था भी जारी रखी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *