Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई तोड़ने का नोटिस जारी, 15 दिनों का समय

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः*इस्पात नगरी दुर्गापुर में अवैध निर्माण के खिलाफ अब दुर्गापुर नगर निगम सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड संख्या 15 के बेनाचिति एम.के. ब्लॉक इलाके में एक मकान में स्वीकृत नक्शे से बाहर निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में नगर निगम में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायत मिलने के बाद दुर्गापुर नगर निगम ने मामले की जांच की और सुनवाई भी की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मकान मालिक को अवैध हिस्से को गिराने का निर्देश दिया गया है।नगर निगम सूत्रों के अनुसार, 30 जुलाई को जारी नोटिस में मकान मालिक को 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया है।

यदि निर्धारित समय में ऐसा नहीं किया गया, तो नगर निगम कानून के तहत स्वयं अवैध हिस्से को ध्वस्त करेगा। इस कार्रवाई का पूरा खर्च संबंधित मकान मालिक से वसूला जाएगा।इस मामले पर विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले कथित तौर पर “जोड़ा इलिश” (हिलसा मछली) लेकर भवन निर्माण का नक्शा पास कराया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेताओं को खुश करके कई अवैध निर्माण खड़े किए गए।

हालांकि, उनका दावा है कि अब स्थिति बदल चुकी है।विधायक ने कहा कि कानून का उल्लंघन कर किए गए किसी भी निर्माण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।दुर्गापुर नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *