Tuesday, October 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, October 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल जिला अस्पताल में राज्य सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ की कोर कमेटी का आधिकारिक गठन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*बीएमएस (भारतीय मजदूर संघ) एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध राज्य सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आसनसोल जिला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोर कमेटी का आधिकारिक गठन किया गया।कुल 11 सदस्यों की इस कोर कमेटी में डॉ. श्रीकांत गांगुली को मुख्य सलाहकार (चीफ एडवाइजर) बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष जयदेव डे तथा महासचिव दिव्येंदु डे बने हैं।

इसके अलावा समिति में 1 उपाध्यक्ष, 2 संयुक्त सचिव, 2 कोषाध्यक्ष तथा 2 कार्यकारी सदस्य भी शामिल किए गए हैं।कोर कमेटी के गठन की जानकारी पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओएच) कार्यालय तथा जिला अस्पताल के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) कार्यालय को भी दे दी गई है।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में यह संगठन अपनी गतिविधियों का और अधिक विस्तार करेगा तथा सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *