Tuesday, October 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, October 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल में ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब की काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजा के साथ हुआ पंडाल निर्माण का शुभारंभआसनसोल

* बंगाल मिरर:* आसनसोल के प्रतिष्ठित ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित होने वाली इस वर्ष की काली पूजा की तैयारियां अभी से जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूजा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा संपन्न हुई और पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।खूंटी पूजा कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतुनु भट्टाचार्य, व्यवसायी एवं समाजसेवी सचिन राय, एच. एन. मिश्रा, ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन बुंबा मुखर्जी तथा रथीन मुखर्जी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।खूंटी पूजा के अवसर पर क्लब ने सामाजिक दायित्व का भी परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया।

इसके साथ ही एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्लब के सक्रिय सदस्य मधु बोस, पुरण प्रसाद, रजेत प्रसाद, फूफा बोस, बिक्कू गोप, श्यामल दास सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष काली पूजा को पहले की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से पंडाल निर्माण का कार्य समय से पहले शुरू कर दिया गया है।

इस बार मां काली की प्रतिमा लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि यह विशाल और आकर्षक प्रतिमा पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।आयोजकों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले भक्त आस्था और उत्साह के साथ इस पर्व में शामिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *