Asansol BJP के कार्यक्रम में कथित कोल माफिया ! निकाला
बंगाल मिरर, आसनसोल: लाभार्थी संपर्क अभियान में अचानक हंगामा… भाजपा के कार्यक्रम में आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक व्यक्ति को गेट से बाहर कर दिया गया?आसनसोल के रवींद्र भवन में शनिवार को भाजपा का ‘लाभार्थी संपर्क अभियान’ चल रहा था। कार्यक्रम में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर अचानक माहौल गरमा गया।बताया जा रहा है कि जामुड़िया से आए मोहम्मद अनवर के गले में कार्यकर्ता का बैच लगा था। भाजपा माइनॉरिटी सेल की अध्यक्ष नाजनीन साबिहा ने कथित तौर पर उनका बैच उतार दिया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा।














नाजनीन साबिहा ने अनवर को कोयला माफिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर वह भाजपा के इस कार्यक्रम में कैसे पहुंच गए।उन्होंने अनवर के बैच पर लिखे ‘बाराबनी’ का हवाला देते हुए भी सवाल उठाया, जबकि उनके मुताबिक अनवर जामुड़िया में रहते हैं।इसके बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनवर को रवींद्र भवन परिसर से बाहर कर दिया और कुछ देर के लिए वहां तनाव की स्थिति बन गई।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब मीडिया ने खुद मोहम्मद अनवर से सवाल किया।अनवर ने माना कि वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं हैं, लेकिन भाजपा का समर्थन करते हैं। उनका कहना था कि पिंटू साधु ने उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए बुलाया था।अब सवाल यह है—अगर वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं थे, तो उन्हें कार्यकर्ता का बैच किसने दिया? और उन्हें कार्यक्रम में किसके कहने पर बुलाया गया?इन सवालों के बीच रवींद्र भवन की यह घटना अब भाजपा के अंदर भी चर्चा का विषय बन गई है।


