ASANSOLDURGAPUR

ओडिशा से बस में गांजा तस्करी का आरोप दुर्गापुर में पुलिस की कार्रवाई में 53 किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर एवं आसनसोल, राजा बंद्योपाध्याय:* आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोक ओवन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को ओसी अंजन मंडल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ओडिशा से बस के जरिए गांजा लेकर दुर्गापुर में तस्करी के लिए आए थे।

दुर्गापुर बैराज के समीप बस से उतरने के बाद पुलिस ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। इसके बाद उन्हें रोककर तलाशी लेने पर करीब 53 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार कीमत कई लाख रुपये है।इस अभियान में पुलिस की तत्परता से मादक पदार्थों की तस्करी की योजना विफल हो गई।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोक ओवन थाना पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा गांजा कहां पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।कोक ओवन थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत से रिमांड की मांग की जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *