Tuesday, October 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, October 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल में शारदोत्सव की तैयारी जन्माष्टमी पर दो खुटी पूजा में मंत्री और विधायक हुए शामिल

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी के 80वें वर्ष के शारदोत्सव की खुटी पूजा का आयोजन किया गया। इस दिन आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय उपस्थित रहे।वहीं, इसी दिन खुटी पूजा के माध्यम से आसनसोल के चांदमारी स्थित श्रीनगर रेलवे कॉलोनी में श्री श्री सार्वजनिन दुर्गापूजा एवं महावीर अखाड़ा के दुर्गोत्सव की तैयारियों की शुरुआत की गई।

इस कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय उपस्थित रहे।विधायक ने कहा, “आज सभी के साथ रहकर पूजा की खुशी और भावनाओं को साझा किया। लोगों का मिलन, भक्ति और सौहार्द का यह बंधन ही हमारे त्योहार की असली खूबसूरती है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी का जीवन मंगलमय हो। मां के आशीर्वाद से हम सभी के सुखमय और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। क्लब के सभी सामाजिक एवं सेवा कार्यों में मैं आपके साथ हूं और आगे भी रहूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *