ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर मिडटाउन क्लब चुनाव में 13 उम्मीदवार विजयी

*बंगाल मिरर, एस. सिंह,बर्नपुर:*बर्नपुर मिडटाउन क्लब के कार्यकारिणी समिति चुनाव 2026-2028 का परिणाम मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया। चुनाव में विभिन्न विभागों से कुल 27 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद 13 उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।चुनाव परिणाम के अनुसार उत्तम सरकार ने सर्वाधिक 219 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

वहीं मानस कुमार नायक को 214, रामवीर सिंह को 210, मिथिलेश सिंह आनंद और शिवेश कुमार को 206-206 वोट मिले।विजयी उम्मीदवारों में संतोष कुमार झा (192), मानस कुमार नायक (214), राजीव कुमार (199), मिथिलेश सिंह आनंद (206), शिवेश कुमार (206), रामवीर सिंह (210), उत्तम सरकार (219), राजदेव कुमार (205), बिष्णु चरण बेहरा (194), देबब्रत दास (196), झंटू मंडल (196), पार्थ सारथी दास (197) और संतोष नत्थू पिम्पलकर (172) शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सरोज कुमार बनर्जी की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम सामने आने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखा गया। नई कार्यकारिणी समिति क्लब के आगामी कार्यकाल 2026-2028 के दौरान क्लब की गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *