ASANSOL-BURNPUR

BURNPUR MIDTOWN CLUB में इंटक समर्थित पैनल का सुपड़ा साफ, BMS समर्थकों की प्रचंड जीत, संतोष निर्वाचित हुए महासचिव

बंगाल मिरर, एस सिंह: सेल आईएसपी के कर्मचारियों के क्लब बर्नपुर मिड टाउन क्लब का चुनाव हंगामा के बीच कल शाम संपन्न हुआ देर रात तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें भारतीय मजदूर संघ समर्थित पैनल को प्रचंड जीत मिली, सभी पदाधिकारी पदों पर उनके प्रत्याशी जीते वहीं कार्यकारिणी सदस्य में सिर्फ एक सदस्य को छोड़कर सभी पर उनको जीत मिली है। इंटक समर्थित पैनल को बुरी तरह हर का सामना करना पड़ा। इस बार यह चुनाव दोनों के लिए प्रतिष्ठा का जंग बना हुआ था। संतोष कुमार झा ने 22 वोटो से जीत दर्ज किया और महासचिव निर्वाचित हुए।

बीएमएस समर्थित पैनल से महासचिव पद के लिए संतोष कुमार झा 192, सहायक महासचिव के लिए मानस कुमार नायक 214, कोषाध्यक्ष के लिए राजीव कुमार 199, खेल सचिव के लिए मिथिलेश सिंह आनंद 206, सांस्कृतिक सचिव के लिए शिवेश कुमार 206, खाद्य एवं पेय सचिव के लिए रामवीर सिंह 210, मनोरंजन सचिव के लिए उत्तम सरकार 219, और पुस्तकालय सचिव के लिए राजदेव कुमार 205 वोट पाकर निर्वाचित हुए हैं। इसी पैनल से कमिटी मेंबर के रूप में विष्णु चरण बेहरा 194, झंटू मंडल196, देवब्रत दास 196 और पार्थ सारथी दास197 वोट से जीतकर कार्यकारिणीसदस्य निर्वाचित हुएहैं। वहीं दूसरे पैनल से एकमात्र सदस्य संतोष नाथू पिंपलंकर 172 वोट पाकर निर्वाचित हुए हैं।

इस जीत के बाद निवर्तमान महासचिव श्रीकांत कुमार शाह ने कहा कि यह जीत न्याय की जीत है सदस्यों ने अहंकार और पाप को पराजित किया है यह सच्चाई की जीत है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *