ASANSOL

आसनसोल में मूर्ति बनाकर भारत माता की पूजा का आयोजन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंद्योपाध्याय एवं सौरदीप्त सेनगुप्ता:* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आसनसोल में मूर्ति स्थापित कर भारत माता की पूजा का आयोजन किया गया। आसनसोल जिला अदालत के सरकारी अधिवक्ता या प्रभारी पीपी पीयूष कांति गोस्वामी के संरक्षण में भारत माता पूजा कमेटी की ओर से दूसरे वर्ष इस एक दिवसीय पूजा का आयोजन आसनसोल के एसबी गराई रोड स्थित बुधा मैदान के पास पीएंडटी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में किया गया।

सुबह से ही पूजा को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।इस संबंध में पीयूष कांति गोस्वामी ने कहा कि यह पूजा इस बार दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गई है। इस एक दिवसीय पूजा की शुरुआत वर्ष 2025 से की गई थी।वहीं, रविवार को इसी अवसर पर बुधा मैदान से एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का समापन जीटी रोड स्थित शनि मंदिर के पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *