West Bengal

Tarapith Hotel Tragedy : होटल में भीषण आग, 6 की मौत, 10-15 लोग अस्पताल में भर्ती, मालिक हिरासत में

बंगाल मिरर, तारापीठ: ( Tarapith Hotel Tragedy) पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पर्यटक और होटल कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। करीब 10 से 15 लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तारापीठ थाने से कुछ ही दूरी पर तालाब के किनारे स्थित होटल में श्रावण महीने के अंतिम सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। उस समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक ठहरे हुए थे।बताया जा रहा है कि होटल की एक मंजिल पर बिजली आपूर्ति से जुड़े एनसीबी में अचानक आग दिखाई दी। होटल कर्मचारियों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग पूरे भवन में फैल गई। होटल में मौजूद फाइबर के सामान ने आग को और तेजी से फैलाने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही तारापीठ थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि कई लोगों की जान धुएं में दम घुटने से गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।45 मिनट तक कमरे में फंसा रहा परिवारहादसे के दौरान होटल में ठहरे एक पर्यटक ने बताया कि सुबह करीब चार बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी।

उन्होंने बताया कि उनकी मां और बहन एक कमरे में थीं, जबकि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थे। दरवाजा खोलने पर आग अंदर आती दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया।पर्यटक के मुताबिक, कमरे में खिड़की नहीं थी। परिवार ने बाथरूम के ऊपर खाली जगह से बाहर निकलने की कोशिश की और करीब 45 मिनट तक अंदर फंसा रहा। उन्होंने कई बार तारापीठ थाने में फोन किया। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरूदमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

हालांकि, बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था, होटल की इमारत को नगरपालिका की आवश्यक अनुमति प्राप्त थी या नहीं और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।हादसे के बाद पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।दमकल प्रतिमंत्री कौशिक चौधरी ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों और होटल में अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन की जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *