DURGAPUR

Transport Minister Arjun Singh ने Durgapur में की समीक्षा बैठक, बस सेवाओं के उन्नयन और राजस्व बढ़ाने पर जोर

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: दुर्गापुर सर्किट हाउस में रविवार रात को परिवहन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राज के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ( Transport Minister Arjun Singh) के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस सेवाओं के उन्नयन, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न मार्गों पर बस सेवाओं की प्रभावशीलता तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई एवं चंद्रशेखर बनर्जी, SBSTC के एमडी, डिप्टी एमडी समेत अन्य अधिकारी तथा पश्चिम बर्धमान के RTO सहित परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Transport Minister Arjun Singh

परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न मार्गों पर बस सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुविधा, समयबद्ध सेवा तथा सेवा की गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।बैठक में कहा गया कि परिवहन व्यवस्था के प्रत्येक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और जनहितकारी सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है।

अधिकारियों को सेवा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित बंगाल, विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने तथा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में बेहतर और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था विकसित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *