Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
Kolkata NewsWest Bengal

Kolkata Hotel Tragedy: भीषण अग्निकांड, 9 की मौत; मृतकों में 6 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा

बंगाल मिरर, कोलकाता: ( Kolkata Hotel Tragedy ) तारापीठ के बाद अब कोलकाता में एक होटल में भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौत की खबर है। बुधवार तड़के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय होटल के अंदर कई लोग फंसे हुए थे। इनमें से 9 लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 6 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सभी शवों का पोस्टमार्टम आज कोलकाता मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में किया जाएगा।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दमकल और पुलिस की टीम यह जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। साथ ही होटल में अग्निशमन की व्यवस्था पर्याप्त थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि आग लगने के समय होटल में कुल कितने लोग मौजूद थे और क्या सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है। घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

तारापीठ होटल अग्निकांड के बाद दूसरी बड़ी घटना

गौरतलब है कि हाल ही में बीरभूम के तारापीठ में मां तारा मंदिर के पास थाना क्षेत्र से सटे एक निजी होटल में भी भीषण आग लग गई थी। बताया गया था कि श्रद्धालु पूजा के बाद रात में उसी होटल में ठहरे हुए थे।

होटल मालिक के बेटे कल्याण पाल के अनुसार, तड़के करीब 4:30 बजे एसी के एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। नाइट गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी दी और फायर अलार्म बजाया गया। होटल की बिजली लाइन बंद कर दी गई, जिसके बाद कई यात्री कमरों से बाहर निकलने लगे।

हालांकि, धुआं ऊपर की ओर फैलने के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। आसपास के होटलों में मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया था।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *