ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा उपहार

बंगाल मिरर, एस‌ सिंह: ( SAIL ISP ) सेल-इस्को स्टील प्लांट ने कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन स्मृति चिह्न वितरण की घोषणा कीस्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इसको इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में अपने कर्मचारियों को प्रशंसा स्वरूप स्मृति चिह्न देने की घोषणा की है।

संयंत्र प्रबंधन द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी सूचना के अनुसार, सभी पात्र कर्मियों को सेलम स्टील वाटर बॉटल कॉम्बो सेट प्रदान किया जाएगा। इस विशेष सेट में 500 मिलीलीटर की इकोबीच स्टेनलेस स्टील वाटर बॉटल और 750 मिलीलीटर का वॉयेज वैक्यूम फ्लास्क शामिल है।इस योजना के तहत सूचना जारी होने की तिथि तक संयंत्र के रोल पर कार्यरत प्रशिक्षुओं सहित सभी कर्मचारी पात्र होंगे। हालांकि, जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच या चार्जशीट लंबित है, अथवा जो निलंबन या परिकल्पित निलंबन के अधीन हैं, उन्हें अगले आदेश तक यह स्मृति चिह्न प्रदान नहीं किया जाएगा।

वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए विभागीय प्रतिनिधि पात्र कर्मचारियों की मांग-पत्र तैयार कर मानव संसाधन विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद एचआर कार्यालय विभागवार आंकड़ों का सत्यापन कर इसे सामग्री प्रबंधन विभाग को प्रेषित करेगा, जहां से संबंधित विभाग सामग्री प्राप्त कर कर्मचारियों में वितरित करेंगे। मानव संसाधन विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक अंजली राणा ने सभी विभागाध्यक्षों एवं प्रभारी अधिकारियों को यह प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *