Persona मॉडल हंट एवं मेकअप आर्टिस्ट कॉन्टेस्ट सीजन 2 का भव्य आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : मिस्टर मिस पूर्व भारत जूनियर सीजन 2, पर्सोना मॉडल हंट सीजन 2 एवं पर्सोना मेकअप आर्टिस्ट कॉन्टेस्ट सीजन 2 का भव्य आयोजन प्रतिष्ठित रवीन्द्र भवन में सफलतापूर्वक किया गया। मिस्टर मिस पूर्व भारत जूनियर सीजन 2 में विजेताओं के नाम (आयु के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में) अद्रिजा जाना, सृजानी चटर्जी, नैशानी दत्ता, अनुत्तमा मित्रा, नेयान चटर्जी, उज्जन मंडल और देबोप्रियो मंडल रहे। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मिशिता दास, दीतिया सेन, श्रीयांका रॉय, आराध्या आचार्य, आस्था आनंद, अंकिता दास, ट्यूलिप मुखर्जी, शिवांशु बिस्वास और अक्षय आनंद रहे।पर्सोना मॉडल हंट सीजन 2 में विजेता सोनाक्षी चटर्जी, मुस्कान, मिताली रॉय, मिता गुहा, साहिल खान और आदित्य शर्मा रहे, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर श्रेया बाउरी, बिदिशा दास, रियांका चटर्जी, भावना कुमारी, उमा गोस्वामी, आयुष शर्मा और विवेक राय रहे। पर्सोना मेकअप आर्टिस्ट कॉन्टेस्ट सीजन 2 में पूजा गुप्ता प्रथम, सोमा पाल द्वितीय और सरबजीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।














रवीन्द्र भवन में आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व का शानदार उत्सव रहा। Persona के संस्थापक मोहर राज ने इस शानदार आयोजन की सफलता का पूरा श्रेय बच्चों के माता-पिता और सभी प्रतिभागियों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग, विश्वास, मेहनत और उत्साह के बिना यह सफलता संभव नहीं होती। उन्होंने सभी अभिभावकों और प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस आयोजन की सफलता का अभिन्न हिस्सा बताया।


