ASANSOL

आसनसोल में आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर भास्कर मैरिज हॉल के पास महिशीला कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पाइपगन बरामद की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश रजक (23) और विशाल मुखोपाध्याय (28) हैं।

दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस हिरासत की मांग करते हुए दोनों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उन्हें यह आग्नेयास्त्र कहां से मिला। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *