ASANSOLDURGAPUR

खाने में मिलावट रोकने के लिए सड़क पर उतरा जिला प्रशासन दुर्गापुर में ‘फूड सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत जिलाधिकारी ने किया टैबलो का उद्घाटन

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* खाने में मिलावट, घटिया गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री अथवा खाद्य पदार्थों की बिक्री में अनियमितता के खिलाफ अब पश्चिम बर्धमान प्रशासन और अधिक सक्रिय हो रहा है।आम लोगों की शिकायतों को तुरंत सुनने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार से पश्चिम बर्धमान में ‘फूड सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ यानी खाद्य सुरक्षा जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। पहले ही दिन दुर्गापुर में उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष टैबलो का उद्घाटन किया गया। शहर के सिटी सेंटर बस स्टैंड पर पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (डीएम) एस. पोन्नाबलम ने इस टैबलो का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय और दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई मौजूद थे।जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 1 सितंबर से एक सप्ताह तक यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना और किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत को तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *