Thursday, September 3, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 3, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

अब सफाई कर्मियों को मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा, रोबोटिक्स पर जोर दे रही राज्य सरकार दुर्गापुर में सीएमईआरआई के कार्यक्रम में बोलीं अग्निमित्रा पाल

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* अब सफाई कर्मियों को मैनहोल या खतरनाक नालों में अपनी जान जोखिम में डालकर नहीं उतरना पड़ेगा। जो ठेकेदार या एजेंसी इस तरह का काम करवाएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। राज्य सरकार सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। गुरुवार को दुर्गापुर के सीएमईआरआई में सफाई कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने यह बात कही।मंत्री ने कहा कि मैनहोल की सफाई के लिए इंसानों की जगह आधुनिक मशीनों और रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल की व्यवस्था की जा रही है। पहले से ही विशेष प्रकार की अत्याधुनिक मशीनों के जरिए मैनहोल से सक्शन पद्धति द्वारा स्लज और कचरा बाहर निकालने का काम शुरू हो चुका है।

साथ ही स्लज और साफ पानी को अलग करने की भी व्यवस्था है। इससे सफाई कर्मियों को मैनहोल के अंदर उतारे बिना ही पूरी सफाई प्रक्रिया पूरी करना संभव होगा।अग्निमित्रा पाल ने बताया कि इस तकनीक को और अधिक विकसित करने के लिए सीएमईआरआई के साथ राज्य सरकार की ओर से एमओयू करने की पहल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की 124 नगरपालिकाओं और तीन बोर्ड के सफाई कर्मियों का एक डेटाबेस तैयार किया गया है।इस दिन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *