ASANSOLDURGAPUR

सड़े हुए मिठाई! फ्रिज में बासी सब्जियां दुर्गापुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* ग्राहकों की थाली तक पहुंचने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में सड़ी हुई मिठाई और बासी खाना पकड़ा गया। फ्रिज खोलते ही लंबे समय से रखी गई बासी सब्जियां मिलीं। शनिवार को दुर्गापुर के भिरिंगी से बेनाचिति तक कई दुकानों और खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों में अभियान चलाकर ऐसी ही तस्वीर सामने आई।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था और स्वच्छता मानकों की जांच की। कई दुकानों के फ्रिज खोलने पर लंबे समय से रखे हुए बासी खाद्य पदार्थ मिले।

कहीं सड़ी हुई मिठाई बरामद हुई, तो कहीं फ्रिज के अंदर बासी सब्जियां पाई गईं।ग्राहकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन खाद्य पदार्थों को नहीं बेचने का निर्देश दिया गया। साथ ही बरामद खराब और बासी खाद्य पदार्थों को फेंक दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता नियमों का पालन करने की भी चेतावनी दी।स्वाभाविक रूप से, इस दिन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *