ASANSOL-BURNPUR

Breaking News: रंगदारी मांगने और बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मिंटू गिरफ्तार

नरसिंहबांध निवासी प्रदीप प्रसाद की शिकायत पर हीरापुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 5 दिन की पुलिस रिमांड

बंगाल मिरर, एस सिंह , आसनसोल:आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र में ₹2 लाख की रंगदारी मांगने और बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिंटू चटरृजी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को आसनसोल सीजीएम अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।मामले में नरसिंहबांध निवासी प्रदीप प्रसाद ने हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

AI SAMPLE IMAGE

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी का इलाके में काफी प्रभाव बताया गया है। शिकायतकर्ता बालू और पत्थर का कारोबार करता है। आरोप है कि आरोपी भी इसी कारोबार से जुड़ा हुआ है और वह प्रदीप प्रसाद पर दबाव बना रहा था कि वह केवल उसी से बालू और पत्थर खरीदे।शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रकम ली। इसके साथ ही बंदूक की नोक पर उसे धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने पुलिस के समक्ष यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी इलाके में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उस पर लगातार दबाव बना रहा था।

इसके अलावा, आरोपी के आईएसपी गेट इलाके में कथित रंगदारी वसूली के सिंडिकेट से भी जुड़े होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।मामले को गंभीरता से लेते हुए हीरापुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। पुलिस रिमांड के दौरान कथित रंगदारी वसूली, धमकी, बालू-पत्थर के कारोबार में दबाव बनाने तथा आईएसपी गेट क्षेत्र में कथित वसूली सिंडिकेट से संबंधों समेत पूरे मामले की जांच की जाएगी।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित रंगदारी मामले में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा क्या इलाके में कोई संगठित वसूली नेटवर्क सक्रिय है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *