ASANSOL

Bageswar Baba Row : समर्थन में उतरा BJYM कांग्रेस नेता के फोटो जलाए

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल में बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतर आया। जिला अध्यक्ष अधिक मंडल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता प्रसेनजित पुईतुंडी की तस्वीर को पैरों से रौंदकर अपना विरोध जताया। इसके बाद तस्वीर को आग के हवाले कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने की घटना की कड़ी निंदा की।भाजपा नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था और संतों के प्रति अपमानजनक व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर दिया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *