Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

साइबर ठगी के आरोप में दुर्गापुर में 10 गिरफ्तार, जामताड़ा गैंग से संबंध की जांच में जुटी पुलिस, अदालत में पेश

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* साइबर ठगी के आरोप में दुर्गापुर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर दुर्गापुर थाना पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। यह अभियान शुक्रवार रात चलाया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात दुर्गापुर के नैमनगर, मस्जिद मोहल्ला, सोनार तरी सहित कई इलाकों और कुछ होटलों में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान साइबर ठगी में संलिप्त होने के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में एक झारखंड का निवासी है।पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के झारखंड के जामताड़ा स्थित साइबर ठगी गिरोह से संबंध होने के संकेत भी मिले हैं।

आरोपियों के पास से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक की पासबुक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।बरामद सामानों की जांच कर पुलिस साइबर ठगी गिरोह की गतिविधियों और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच टीम का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ठगी के इस गिरोह के बारे में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।शनिवार को दुर्गापुर थाना पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस की ओर से अदालत में आवेदन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *