बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में 17 से 24 अक्टूबर तक होगा 56वां गुरमत सिखिया कैंप, 27 सितंबर को रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर
*बंगाल मिरर, बर्नपुर, एस सिंह:*बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में दा सिख फोरम की तरफ़ से 17 से 24 अक्टूबर तक होगा 56वां गुरमत सिखिया कैंप और सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 27 सितंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविरसिख फोरम कोलकाता के पदाधिकारियों ने सिख वेलफेयर सोसाइटी को दिया आमंत्रण पत्र, बच्चों को गुरमत की शिक्षा देने की अपीलआसनसोल। बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय 56वें गुरमत सिखिया कैंप का आयोजन किया जाएगा।













कैंप में बंगाल और झारखंड के विभिन्न इलाकों से बच्चे गुरमत की शिक्षा लेने के लिए पहुंचेंगे। बच्चों को शिक्षा देने के लिए सिख फोरम की ओर से उच्च कोटि के विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है।इसी सिलसिले में सिख फोरम कोलकाता के पदाधिकारी सिख वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को कैंप का आमंत्रण पत्र देने पहुंचे। इस दौरान सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सिख फोरम कोलकाता के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

सिख फोरम कोलकाता के गुरशरण सिंह ने कहा कि बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लगातार सात दिवसीय गुरमत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बंगाल और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे गुरमत की शिक्षा लेने आएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा देने के लिए उच्च कोटि के विद्वान भी कैंप में पहुंचेंगे।गुरशरण सिंह ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख जत्थेबंदियों से कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
वहीं, सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सुरजीत सिंह मक्कड़, निर्मल सिंह और मनजीत सिंह ने कहा कि सिख फोरम कोलकाता की ओर से उन्हें कैंप का आमंत्रण पत्र मिला है। उन्होंने अपने क्षेत्र की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख संस्थाओं से अपने-अपने बच्चों को इस कैंप में भेजने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपों के माध्यम से बच्चों को गुरमत की शिक्षा मिलती है और उन्हें बेहतर जीवन जीने तथा अच्छे नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन मिलता है।
27 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविरसिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 27 सितंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से सुरजीत सिंह मक्कड़ और गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह की ओर से कहा गया कि आसपास के क्षेत्र के लोगों से रक्तदान करने और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। सिख बेलकर समिति के फाउंडर अध्यक्ष से सुधीर सिंह माकड़ ने कहा कि कई नए सदस्यों को और पुराने सदस्यों को फिर से इसमें जोड़ा गया है जिसमें जसवीर सिंह संधू गुरदीप सिंह कपूर मंगा सिंह अनमोल सिंह के अलावा अन्य को भी जोड़ा गया

