Barakar Cyber Raid दासपाड़ा और हॉस्पिटल रोड इलाके में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
बंगाल मिरर,,बराकर: साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को बराकर के दसपाड़ा और हॉस्पिटल रोड इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर अपराध से जुड़े संदिग्धों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।









छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के घरों की तलाशी ली और साइबर अपराध से संबंधित दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य सामानों की जांच की। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई।




पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। हालांकि तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और कितने लोगों को हिरासत में लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार की इस छापेमारी के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।

