West Bengal Rain Alert : दुर्गापूजा की तैयारियों में खलल ? मंगलवार से शनिवार तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल मिरर, कोलकाता/आसनसोल: ( West Bengal Rain Alert ) दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार से शनिवार तक राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसका ज्यादा असर तटीय इलाकों और पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है।अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, सोमवार को गहरा निम्न दबाव बनने की संभावना है। मंगलवार को इसके और मजबूत होकर अति गहरे निम्न दबाव में बदलने के संकेत हैं। बुधवार सुबह इसके आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है।









मंगलवार दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश हो सकती है।बुधवार दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पुरुलिया में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में भी बारिश की संभावना है।




गुरुवार दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश होगी। झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में भी लगातार बारिश की संभावना है।शुक्रवार दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम और पश्चिम बर्दवान में बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। जलपाईगुड़ी में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
शनिवार दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और सिक्किम में बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कोलकाता और हावड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।पुरी के पर्यटकों के लिए भी चेतावनीनिम्न दबाव का असर ओडिशा के पुरी में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार से भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार को पुरी में अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार और गुरुवार को भी अति भारी बारिश की संभावना है।
इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार से पुरी में बारिश में कमी आने की संभावना है।तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने इस सिस्टम के कारण चक्रवात बनने का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।

